रानी दुर्गामती की खौफ़नाक कहानी | Horror Stories in Hindi Indian ये कहानी इतनी खौफनाक की इसे पढ़कर आपकी रूह कांप जायेगी | जो लोग Horror Story पढ़ना पसंद करते है उसके लिये ये कहानी काफ़ी Advanture से भरी Story साबित हो सकती है |
तो चलिये बिना किसी देरी के शुरुवात करते है आज की Horror Story “रानी दुर्गामती की खौफ़नाक कहानी | Horror Stories in Hindi Indian“
रानी दुर्गामती की खौफ़नाक कहानी |
Horror Stories in Hindi Indian
एक अष्टमी की रात शिया अपनी बीमार मां के लिए दवाई लेकर घर आ रही थी। शिया के रास्ते में एक प्राचीन मंदिर पड़ता था तो वो उस मंदिर में कुछ मिनट आराम करने के लिए रुक गयी।
तभी उसे लगा कि जैसे मंदिर के अंदर से कुछ आवाजें आ रही हैं। तीन लंबे चौड़े आदमी भागते हुए मंदिर से बाहर आए। उनके हाथ में मंदिर की दान पेटी थी और उनके मुंह कपड़े से ढके हुए थे।
शिया को समझ गया कि जरूर ये लोग मंदिर से पैसे चुराकर भाग रहे हैं लेकिन उनमें से एक आदमी ने शिया को देख लिया और वो ज़ोर से बोला अरे… अरे सुनो तुम दोनों उस लड़की को पकड़ो मैं दान पेटी संभालता हूं।
शिया अपनी जान बचाकर भागने लगी और उनमें से दो चोर उसका पीछा करने लगे। भागते भागते शिया गांव के पास वाले जंगल में पहुंच गई जहां उसे एक बड़ा सा महल दिखा।
वो महल रानी दुर्गामती का महल था जिसके बारे में शिया बचपन से कई रहस्यमयी किस्से सुनती आ रही थी। शिया के पास कोई चॉइस नहीं थी और वो छुपने के लिए दुर्गामती महल में चली गई।
इसे भी पढ़े – क्रिसमस की कहानी Baby Jesus का जन्म | Best Birth Summary Of Baby Jesus 25 December
उसके अंदर घुसते ही बहुत तेज हवा चलने लगी। महल के एक कोने में एक बड़ी सी पेंटिंग लगी हुई थी। उस पेंटिंग में लाल साड़ी पहनी हुई एक औरत के गले में फंदा था और वो औरत उसी फंदे से लटकी हुई थी। लेकिन ऐसी भयानक पेंटिंग देखकर शिया को घबराहट होने लगी। (Horror Stories in Hindi Indian)
तभी अचानक दीवार पर लगी वो पेंटिंग धम से नीचे गिर गई। शिया को अचानक बहुत तेज ठंड लगने लगी तो वो इधर उधर खुद को ढकने के लिए कुछ ढूंढने लगी। ढूंढते-ढूंढते शिया को उपर हौलवे में एक कमरा दिखा जिसका दरवाजा बंद पड़ा था और फिर ज़ोर से हवा चली और वो दरवाजा खुल गया।
उस कमरे में एक लाल रंग की साड़ी पड़ी थी। उस लाल साड़ी के बगल में एक पुरानी सी किताब भी पड़ी थी। वो हवा से अपने आप खुल गई। शिया ने देखा कि उसमें रानी दुर्गामती के बारे में कुछ लिखा था। वो किताब पढ़ ही रही थी कि उधर वो दोनों चोर शिया को ढूंढते-ढूंढते दुर्गामती महल के अंदर आ गए।
इन दोनों ने शिया को ढूंढने के लिए अलग-अलग Direction में जाने का फैसला किया। एक चोर उपर चला गया और दूसरा नीचे ही शिया को ढूंढने लगा। सीढ़ियों से ऊपर चढ़ते हुए उस चोर को दीवार पे एक स्विच बोर्ड दिखा | उसने स्विच ऑन किया तो ऊपर वाले हॉल की सारी लाइट जल गयी।
इसे भी पढ़े – Rashmika Mandanna Movies In Hindi And Her Biography
लाइट जलते ही उस चोर को जमीन पर खून के पैरों के निशान दिखे। उसे लगा कि शायद शिया को भागते हुए चोट लग गई होगी और वह उन निशानों को Follow करने लगा। (Horror Stories in Hindi Indian)
कोरिडोर के कोने में लाल साड़ी पहने एक लड़की बैठी थी। उसकी पीठ उस चोर की तरफ थी इसलिए वो चोर उसका चेहरा नहीं देख पा रहा था। लेकिन उस चोर को लगा कि वो लड़की शिया है।
जैसे ही वो लड़की मुड़ी… उस चोर के पैरों तले से जमीन खिसक गई। उस लड़की ने घूंघट डाला हुआ था और उसका पूरा चेहरा काले बालों से ढका हुआ था। वो चोर को देखकर जोर से चिल्लाई… और तभी वहां जलते हुए Light बल्ब एक के बाद एक फूटने लगे।
Lights के OFF होते ही अंधेरा हो गया और वो लड़की भी वहां से गायब हो गई। वहीं दूसरी तरफ दूसरा चोर शिया को नीचे ढूंढ रहा था। नीचे वाले कॉरिडोर में एक बड़ा सा शीशा लगा था जिसे देखते ही दूसरे चोर को बहुत अजीब सा महसूस होने लगा।
तभी उसे शीशे में किसी की परछाई नजर आने लगी। पर जैसे ही वो मुड़ा वहां कोई नहीं था। उसके बाद उसे एक कमरे में एक लड़की के रोने की आवाज आने लगी… वो भागकर कमरे के बाहर पहुंचा और नीचे से अंदर झांकने लगा।
अंदर एक लड़की चल रही थी जिसके पैरों से खून निकल रहा था। उस चोर ने अपनी पैंट की जेब से चाकू निकाला और जोर से दरवाजा खोला लेकिन वो देखकर दंग रह गया कि अंदर कोई नहीं था। (Horror Stories in Hindi Indian)
तभी उसे पीछे से किसी ने बहुत जोर से धक्का मारा और उसे कमरे के अंदर गिरा दिया। उस कमरे में एकदम अंधेरा था वो चोर उठा और उसने अपना लाइटर जलाया और आसपास देखने लगा। दो सेकेंड बाद जब वह मुड़ा तो वही लाल साड़ी वाली लड़की उसके सामने खड़ी थी।
जिसने फूंक मारकर उस लाइटर को बुझा दिया। वो चोर इतना डर गया था कि वो जोर जोर से अपने साथी को पुकारने लगा। उसका साथी भी भागते हुए आया… और डरते डरते उसके साथ महल के बाहर भागने लगा।
वो दोनों हवेली के बाहर निकलने ही वाले थे कि उनको पीछे से एक बहुत ही डरावनी सी हंसी सुनाई दी ऐसी डरावनी हंसी जो पूरे महल में गूंज रही थी। वो चोर बिना कुछ सोचे समझे उस महल से कोसों दूर भाग गए।
कुछ देर बाद शिया भी वहां से निकल कर अपने घर चली गई। अगली सुबह शिया ने पूरा किस्सा अपनी दोस्त को बताया। उसने कहा कि उसे पूरे टाइम उस हवेली में कई आवाजें आ रही थीं लेकिन जब तक वो दोनों चोर वहां से चले नहीं गए वो हवेली के एक कमरे में ही छुप कर बैठी हुई थी।
इसे भी पढ़े – सफलता कैसे प्राप्त करें | Short Motivational Story For Success 2021
शिया ने अपनी दोस्त से जो कहा अगर वो सब सच था और अगर शिया वाकयी पूरे वक्त छुप के बैठी हुई थी, तो वो लाल साड़ी वाली औरत आखिरकार कौन थी? (Horror Stories in Hindi Indian)
क्या वो दुर्गामती का भूत था या फिर शिया अपनी दोस्त से झूठ बोल रही थी और उसी ने उन दोनों चोरों को डराकर वहां से भगाया था।
लेकिन उस भयानक पेंटिंग का अचानक से गिरना, उस लाल साड़ी का उस कमरे में होना, वो किताब जिसमें रानी दुर्गामती के बारे में लिखा था, उन लाइट बल्ब का अपने आप फूट जाना, वो खून से रंगे पैरों के निशान।
इन सभी रहस्यमयी घटनाओं की अभी भी कोई Explanation नहीं है। दुर्गामती हवेली में ऐसे कई और राज छुपे हैं। (Horror Stories in Hindi Indian)
दोस्तों आपको ये “रानी दुर्गामती की खौफ़नाक कहानी | Horror Stories in Hindi Indian” कहानी कैसी लगी हमें Comment करके जरूर बताये साथ ही आपके पास भी ऐसी ही कोई कहानी है तो आप हमसे शेयर कर सकते है